Monday, 24 September 2018

केरल : नन का आरोप, ‘बलात्कारी बिशप फ्रैंको मुलल्कल की गिरफ्तारी के प्रदर्शन में शामिल होने पर चर्च ड्यूटी से हटाया’

सायरो मालाबार कैथोलिक चर्च की एक नन ने उसे चर्च की ड्यूटी से हटाने का आरोप लगाया है ! नन का कहना है कि बलात्कार के आरोपी बिशप फ्रैंको मुलक्कल  की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कोच्चि में ननों के प्रदर्शन में शामिल हुई थी। इस लिए चर्च ने उसको ड्यूटी से अगल कर दिया है !
कोच्चि से रविवार की सुबह लौटी नन ने दावा किया कि उसे मदर सुपीरियर ने मौखिक रूप से सूचित किया है कि वह प्रार्थना कराने और चर्च से संबंधित अन्य ड्यूटी से दूर रहेंगी। नन ने मीडिया को बताया है कि उसे कोई लिखित आदेश नहीं दिये गये हैं।
मदर सुपीरियर ने चर्च की किसी भी गतिविधि में शामिल नहीं होने के लिए उसे केवल मौखिक रूप से ही सूचित किया है। हालांकि इसको लेकर चर्च की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है। गौरतलब है कि, पांच ननों ने कोच्चि में केरल उच्च न्यायालय के निकट १३ दिनों तक प्रदर्शन किया था।
नन का प्रदर्शन बलात्कार आरोपी बिशप की गिरफ्तारी की मांग की मांग को लेकर किया गया था। नन ने कहा,‘‘मैंने न तो कुछ गलत किया है और न ही चर्च के खिलाफ कुछ किया है। इस निर्णय के लिए कोई कारण नहीं दिया गया है !’’
स्त्रोत : न्यूज 18

No comments:

Post a Comment